बोले अखिलेश- आजम परिवार,परिवार के बीच पहली बार नहीं आएं
– आजम थे,हैं और रहेंगे।उन पर झूठे मुकदमें, सच ज्यादा देर तक कैद में नहीं रह सकता
भाजपा पर आरोप -जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की साजिश
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

राजेश भाटिया।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में जेल में बंद आजम खां से मुलाकात की। एक साल बाद मिलने आए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम परिवार है।और वह परिवार के बीच पहली बार नहीं आए। जोर देकर कहा-आजम थे,आजम है और आजम रहेंगे।
गुरुवार को विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष ने जेल में मुलाकात कीं। पौन घंटे चलीं मुलाकात के बाद अखिलेश जेल से बाहर निकले तो आजम से मिलने में देरी,अब्दुल्ला औवेसी के बयान समेत कई सवाल पूछे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आजम खां से उनकी लंबी बातचीत हुई।चुनाव को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों की सूची पर आजम खां से चर्चा हुई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है पर जेल को लेकर परेशानियां हैं।
लंबे समय बाद मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां से राजनैतिक ही नहीं भावनात्मक रिश्ता भी है।आजम थे,है और रहेंगे।चुनाव के समय आजम खां की याद आने को पूछे सवाल पर बोले सब जानते हैं कि आजम परिवार है।परिवार से मिलने पहली बार नहीं आएं।
अब्दुल्ला औवेसी के रामपुर बयान पर जवाब दिया कि सपा का एकमात्र लक्ष्य भाजपा को हराना है। भाजपाइयों को भी लग रहा कि इस बार उनका सफाया होने जा रहा है।

आजम खां के परिवार से भी मिले अखिलेश
जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव आजम खान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उनके रामपुर दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव,सपा की रणनीति और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
