शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद,नायब इमाम से मिले राजीव चन्ना, मांगीं दुआएं
विस चुनाव 2027 से पहले सपा में शुरू हुई टिकटों की भागदौड़
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर दौरे के बाद सियासी हलचल बढ़ी है।पिछले दिनों सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने भी पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन से मुलाकात की।
राजीव चन्ना पूर्व सांसद के घर पहुंचे तो पूर्व सांसद ने पूर्व विधायक से उत्साह दिखाया और माला पहनाकर स्वागत किया।विस चुनाव गठबंधन पर लड़ रही सपा में टिकटों की दौड़ तेज है।टिकट की भागदौड़ के बीच पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने जनसंपर्क पर जोर दिया।
गुरुवार को राजीव चन्ना ने पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन से मुलाकात की।पार्टी में शामिल होने के बाद राजीव चन्ना सबसे पहले सीधे पूर्व सांसद के घर पहुंचे।पूर्व सांसद ने भी सम्मान दिया और माला पहनाकर स्वागत किया।पूर्व विधायक के एसटी हसन से मुलाकात की खबर तेजी से फैली और डॉ हसन के घर सपा के तमाम नेता पहुंच गए।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद सलीम वारसी,असद कमाल के अलावा लालू परवेज,अरकान कुरैशी समेत अन्य समर्थकों ने पूर्व विधायक राजीव चन्ना को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस दौरान पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने चन्ना को पार्टी में शामिल पर मुबारकबाद दी।
इसके बाद राजीव चन्ना ने शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद, नायब इमाम फहद अली से मिले।आशीर्वाद मांगा।इस पर शहर इमाम ने भी दुआएं दीं।
