सम्मेलन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी संदेश
27 अक्टूबर को कांग्रेस का मुरादाबाद में वेस्ट यूपी सम्मेलन
जुटेंगे कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रभारी व कार्यकारी अध्यक्ष
सम्मेलन में राष्ट्रीय से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी जुटेंगे
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सपा से सीटों के तालमेल के बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दमदार तरीके से विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। चुनावी सफलता का ताना-बाना बुन रहीं कांग्रेस ने अब क्षेत्रों में बड़े सम्मेलनों से बदलाव का खाका खींचा है।
कांग्रेस का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा सम्मेलन 27 अक्टूबर को होगा। सम्मेलन से पार्टी चुनावी हुंकार भरेंगी। प्रदेश पार्टी नेतृत्व ने सम्मेलन की कामयाबी की तैयारियों में जुटी है।
दिग्गज नेता चुनावी रणनीति करेंगे साझा
हम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा,प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद पदाधिकारियों को विस चुनाव के तैयार करेंगे।साथ ही चुनाव के टिप्स भी साझा करेंगे। सम्मेलन में मकसद कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय, संगठन की मजबूती से लेकर विस चुनाव की तैयारी,बूथों पर मुस्तैदी प्रमुख हैं। सम्मेलन में वोट चोरी,सीईसी समेत अन्य मुद्दे छाएंगे।
चुनावी तैयारी,संगठन को बूथ स्तर मजबूत की कवायद
एआईसीसी सचिव संजीव आर्य का कहना है कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता के बीच रहकर संगठनात्मक और जन- सरोकारों के स्तर को मजबूत बनाना है।संगठन को इतना सक्रिय करना है कि हर जनसमस्या पर कांग्रेस की सबसे पहले प्रभावी रूप से सामने आएं। प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि संगठन जमीनी मुद्दों पर जोर दें। मजबूत संगठन वहीं है जो जनता के बीच हो और उसकी आवाज बने।
शुक्रवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने सम्मेलन की तैयारी बैठक की। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को भूड़ा चौराहा पर आर्चिड ग्रांड लाँन्स में होगा।
प्रदेश अध्यक्ष,प्रभारी व कार्यकारी अध्यक्ष,एआईसीसी सचिव संजीव आर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद समेत वरिष्ठ नेता और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
