पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन सीटों पर हुआ चुनाव
सर्वाधिक गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर 79.01 मतदान
संजीव, बरेली/मुरादाबाद।

शुक्रवार को बरेली-मुरादाबाद समेत 11 विधान परिषद सीटों पर मतदान संपन्न हो गया।एमएलसी MLC चुनाव की सभी सीटों पर 55.24 प्रतिशत वोट डाले गए। सर्वाधिक मतदान गोरखपुर – फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर हुआ।यहां 79.01 % वोट डाले गए।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर 73.69 % मतदान हुआ।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान शुक्रवार शाम खत्म हो गया। शाम चार बजे तक वोटिंग में 55.24 % दर्ज किया गया।

यूपी में पांच स्नातक व छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई।72 जिलों में मतदान के दौरान 14 लाख 18 हजार शिक्षक मतदाताओं को मताधिकार का इस्तेमाल करना था।

प्रदेश में 55 प्रतिशत मतदान हो सका।इसी के साथ चुनाव मैदान में 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
सीटों पर मतदान पर नजर

लखनऊ खंड स्नातक- 38.02%, वाराणसी खंड स्नातक – 41.01%, आगरा खंड स्नातक-51.00%, मेरठ -39.81%, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक-41.40%, लखनऊ खंड स्नातक-50.92%, वाराणसी खंड शिक्षक -68.21%, आगरा खंड शिक्षक -63.84%, मेरठ खंड शिक्षक-60.80%, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक -73.69% व गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक -79.01% मतदान।
