शनिवार को नवांगतुक जिला न्यायाधीश का दि बार एसोसिएशन में स्वागत
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से नवागंतुक जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश का अधिवक्ताओं ने फूल माला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने जिला न्यायाधीश कार्यकाल में बार व बेंच के बीच समन्वय स्थापित होने और वादकारियों को सस्ता सुलभ न्याय मिलने की आशा जताई।

मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था रूपी रथ के दो पहिए हैं।और दोनों एक गति और समन्वय से एक दिशा में एक साथ चलेंगे तब तक न्याय व्यवस्था न्याय देने में सफल रहेगी।उन्होंने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने और वादकारियों को सस्ता सुलभ न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि जिला न्यायाधीश को न्यायिक सेवा का एक लंबा अनुभव है। यह अनुभव जिले की न्याय व्यवस्था के लिए स्वर्णिम साबित होगा। इससे बार एसोसिएशन व वादकारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
इस दौरान एडीजे अनिल कुमार, कृष्ण कुमार,सीजेएम श्वेता चौधरी,एल्डर कमेटी सदस्य महेश चंद त्यागी, आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना,राकेश वशिष्ठ,अभिषेक भटनागर,अंजार हुसैन, अजय बंसल,आवरण अग्रवाल,जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडेय, आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम, दीपिका वर्मा,पंकज शर्मा, सचिन कुमार,अजय सोती, गोपाल कृष्ण द्विवेदी,विवेक शुक्ला, पुष्प यादव,संजीव राघव,आबिद हुसैन शहजादा सलीम, आसिफ हुसैन, अकरम,सुरबेद्र पाल,अजय पाल,रमेश आर्य, अजहर अब्बास नकवी,मुकेश भारद्वाज,आशुतोष त्यागी, अजय पाल सिंह अधिवक्ता रहे।
