सीएम आफिस के एक्स अकाउंट पर शिष्टाचार भेंट भी साझा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलपति सुरेश जैन ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन व एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन भी शामिल हुए।इस मौके पर टीएमयू की ओर से मुख्यमंत्री को शिव परिवार की मूर्ति की भेंट की गई।
भेंट का महत्व यह कि सीएम ऑफिस ने एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात को साझा भी किया गया।विशेष मुलाकात में चांसलर सुरेश जैन,जीवीसी मनीष जैन और ईडी अक्षत जैन ने बारी बारी से मुख्यमंत्री को यूनिवर्सिटी की रिसर्च,इन्नोवेशन,स्टार्टअप्स की उपलब्धियों के बारे में बताया।
इसके साथ ही हाल ही में मिली वैश्विक व राष्ट्रीय रैंकिंग्स से भी अपडेट किया।यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री के टीएमयू संस्थान के कार्यों की प्रशंसा भी की।
टीएमयू संस्थान के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि यूनिवर्सिटी के विकास में यूपी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।
अंत में कुलाधिपति, जीवीसी से सीएम को शिव परिवार की मूर्ति भी भेंट की।साथ ही फिर यूनिवर्सिटी में मंगल आगमन के लिए सादर आमंत्रित भी किया।
