डीएम:आँटो चालकों न वसूले मनमाना किराया,अभ्यर्थियों के साथ हो मृदुल व्यवहार
52 केंद्रों पर परीक्षा,निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
25,30 अक्टूबर व 1 नवंबर को PET परीक्षा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।
मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी।

मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,40,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे।रविवार 25 अक्टूबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 46,704 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने PET परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की है।विभिन्न जिलों व प्रदेशों से आ रहे अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं।
डीएम अनुनय झा ने ई- रिक्शा एवं ऑटो चालक,होटल व रेस्टोरेंट संचालकों समेत संबंधित लोगों से कहा है कि बाहरी क्षेत्रों से परीक्षा देने मुरादाबाद आ रहे अभ्यर्थियों से मृदुल,सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार करें।

ई-रिक्शा, ऑटो चालक अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें तथा किसी भी स्थिति में निर्धारित किराए से अधिक किराया न वसूलें।
सिटी आँटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन लाल सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से मनमाना व अधिक किराया न वसूले। एसोसिएशन का कहना है कि सवारियों से 10 से 30 रुपए तक किराया लेने की सूचना आँटो चालकों को दीं गई है।
अध्यक्ष ने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी से अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलती है। तो संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि यात्रा से पहले दूरी व किराए की जानकारी भी कर लें।
