सीईसी के खिलाफ कार्रवाई तक चलेगा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान
वोट चोरी से बनी हरियाणा,बंगाल की सरकारें हो भंग,नए सिरे से हो चुनाव
कांग्रेस चला रहीं जनजागरण मुहिम, प्रजातंत्र प्रणाली खत्म करने का आरोप
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी सदस्य चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान 29 नवंबर तक चलेगा।कांग्रेस मुद्दे को गांव-गांव ले जाएगी।कांग्रेस नेता मांग की कि यह साफ हो गया कि एसआईंआर में गड़बड़ी हुई है।
आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग व ईवीएम के माध्यम से प्रजातंत्र की प्रणाली को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चला रही है।
एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली करेंगी। इसके लिए मुरादाबाद में कांग्रेस का पश्चिमी उत्तर पश्चिम कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद व प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम समेत अन्य दिग्गज नेता आएंगे।
सोमवार को भूड़ा चौराहा कैंप कार्यालय में कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य चक्रवर्ती शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश का लोकतंत्र व संविधान खतरे में है।वोट चोरी के जरिए भाजपा प्रजातंत्र का गला घोंट रहीं हैं।उन्होंने कहा कि दिसंबर ,25 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटों की चोरी का मुद्दा उठाया था।अब चोरी के मामले सामने आए हैं।पीलीभीत में 13 हजार वोट चोरी का खुलासा प्रत्यक्ष उदाहरण है।मांग कि वोट चोरी से बनी हरियाणा,बंगाल सरकारें भंगकर वहां नया चुनाव हो। कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेंगी। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। 1 नवंबर को दिल्ली रैली में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
इस दौरान वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम,संभल अध्यक्ष आरिफ तुर्की, पूर्व अध्यक्ष फूलकुंवर,रेहान खां,अजय सारस्वत सोनी,सुधीर पाठक,भयंकर सिंह, पार्षद नदीमुद्दीन आदि रहे।
राहुल गांधी के कोर्ट से बरी पर कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

मुरादाबाद।
सुल्तानपुर कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी बरी होने पर मुरादाबाद में कांग्रेसियों ने खुशी मनाई और लड्डू बांटे।इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत तमाम मौजूद रहे।
