समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दोनों नेताओं को स्वागत
2027 में प्रदेश में सरकार बनाने का लिया संकल्प
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक राजीव चन्ना और पूर्व पदाधिकारी मनमोहन सैनी का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा अब जनता की नहीं अहंकार की पार्टी बन गई है। यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं केवल पूंजीपतियों की सुनी जाती है।
रविवार को सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।दोनों नेता हाल ही में लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी में शामिल हुए थे।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने भाजपा पर तीखा हमला किया। कहा कि भाजपा अब अहंकार की पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता का सम्मान नहीं, सिर्फ पूंजीपतियों की सुनी जाती है।महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है।करोबारी सबसे अधिक परेशान है।पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा।2027 में सपा की सरकार बनेगी।
जबकि मनमोहन सैनी ने कहा भाजपा में सिर्फ जुमलेबाजी है। जमीन पर कोई काम नहीं। दलित,पिछड़े,अल्पसंख्यक,किसान भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान हैं।मुरादाबाद में भाजपा ने वादे किए है पर कार्य नहीं किए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि पूर्व विधायक राजीव चन्ना,मनमोहन सैनी कद्दावर नेताओं के आने से मुरादाबाद में पार्टी की मजबूती बढ़ी है। शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी ने कहा कि जिले में पीडीए का जनाधार लगातार बढ़ा है। भाजपा सरकार घबराहट महसूस कर रही है।कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दोनों नेताओं का स्वागत किया।
इस दौरान जिला व शहर अध्यक्ष के अलावा फुरकान अली,वेद प्रकाश सैनी, कैसर अली कुद्दूसी,जहाँउल्ला खां,जयपाल सैनी, विजयवीर यादव,धर्मेंद्र यादव, तालिब अंसारी,हाजी मन्नू कुरैशी, आदित्य चौधरी,दिव्यांशु सागर, मो उवेश, बीके सैनी,प्रेम बाबू बाल्मीकि, अजय सैनी,मनीष जाटव विवेक चौहान,योगेंद्र यादव, मोईनुद्दीन,गोल्डी शर्मा,अमित शर्मा,अरबाज खान,दिलप्रीत सिँह, जिगरी मलिक, संजीव चौधरी, हरपाल यादव,आनन्द पाल सिंह आदि रहे।
