मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना-
एक ही पंडाल में मुस्लिम व हिन्दू रीति- रिवाज से विवाह
एक परिसर में वैदिक रीति से हिन्दू और मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सोमवार को मुख्यमंत्री विवाह योजना में 315 जोड़ें एक रिश्ते की डोर में बंध गए। प्रत्येक जोड़ें को एक लाख रुपये के मानक के अनुसार कुल 3.15 करोड़ रुपये की राशि परिवारों को दीं गई।
मुरादाबाद के बुद्धि विहार में सर्किट हाउस में एमडीए ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह में 315 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए।नव-दंपतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। इसके अलावा प्रति जोड़ा एक लाख रुपये के मानकानुसार 315 जोड़ों के लिए 3 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई।

।नव-दंपतियों को कैश,उपहार सामग्री
योजना के प्रावधानों के अनुसार हरेक जोड़ें को एक लाख रुपये राशि में से 64 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में ट्रांसफर करने का प्रावधान है।इसके अलावा 21 हजार रूपए में निर्धारित सामग्रियों के अतिरिक्त अन्य जरूरी घरेलू सामग्रियां प्रशासनिक स्तर से बतौर उपहार नवदंपति को दीं गई।
एक ही पंडाल में विवाह व निकाह,सामाजिक समरसता का संदेश
विवाह समारोह में सामाजिक समरसता व आपसी सौहार्द भी दिखा। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार हुआ।

जनप्रतिनिधि शामिल, वर-वधुओं को आशीर्वाद
समारोह में मुख्य अतिथि शहर विधायक रितेश गुप्ता,एमएलसी गोपाल अंजान,डॉ जयपाल सिंह व्यस्त समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शहर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है।योजना से जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलती है।

इस दौरान एमएलसी गोपाल अंजान व डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी,परियोजना निदेशक श्वेतांग पाण्डेय,जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेई आदि अधिकारी रहे।
