सोमवार को महानगर के विभिन्न स्थानों से निकलीं विशाल शोभा-यात्रा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।मुरादाबाद।

सोमवार को महानगर में वाल्मीकि प्रकट उत्सव में शोभायात्रा उल्लास से निकाली गई।शहर के विभिन्न स्थानों से निकलीं शोभायात्रा में शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और संगठन के अन्य पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता शामिल हुए।और शोभा यात्रा को बधाई दीं।
वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर सोमवार को मुरादाबाद जिले व महानगर में विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई।शहर के टाउन हाल,गंज बाजार,गुरहट्टी चौराहे से होकर निकली शोभा यात्रा में शिव सेना भी शामिल हुईं। संगठन के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
शिवसेना नेता व पदाधिकारियों ने वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शोभायात्रा में सहभागिता करके सभी को बधाइयां दी। शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन और स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर, आकाश सिंह, जीतू प्रजापति, विक्की कश्यप,बादाम सिंह,जितेंद्र पासी,पंकज पाल पारस कपूर, शरद कपूर, रतन भाटिया आदि रहे ।
