कांग्रेस ने गठबंधन दल समाजवादी पार्टी से सीट शेयरिंग पर बढ़ाया दबाव
कांग्रेस ने साधे एक तीर से कई निशान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा व अन्य दिग्गज जुटें
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को कामयाब बनाने में जुटीं कांग्रेस ने मुरादाबाद कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एक तीर से कई निशाने साधे है।सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा की मौजूदगी से कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ा। कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए चुनाव में कांग्रेस ने मुरादाबाद सीट कोटे में लेने का दावा भी न केवल पुख्ता किया। बल्कि
रादाबाद से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी सियासी संदेश भी दे डाला।हाल फिलहाल के वर्षों में कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन इससे पहले नहीं हुआ।अब विधानसभा 2027 से पहले कांग्रेस अपने तेवरों में लौटना चाहती है।विस चुनाव में साथी गठबंधन दल सपा से कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर मंत्रणा चल रही है पर अभी सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर नहीं लगी है।

कांग्रेस इस बार पुराने दौर में लौटकर दमखम दिखाना चाहती है। रणनीति के तहत कांग्रेस की कोशिश इस बार सपा से हाथ मिला चुनावी समर में उतरकर भाजपा की हैट्रिक रोकने की भी है।सीट शेयरिंग को लेकर भी कांग्रेस सपा में खींचतान मची है।
।सपा ने मुरादाबाद सीट पर दावा जताया है पर कांग्रेस पुराने फार्मूले और जीत के आधार पर शहर विस सीट शेयरिंग में चाहतीं हैं।सपा इसे छोड़ने को तैयार नहीं। कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली रैली के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद में सम्मेलन आयोजित कर बड़ा सियासी दांव चला है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत अन्य दिग्गज नेताओं से शहर सीट पर कोटे में लेने का संदेश भी दे दिया।-
1985 में शहर समेत दर्जन सीटों पर था कांग्रेस का कब्जा
चार दशक पहले मुरादाबाद जिले में कई सीटें कांग्रेस ने जीतीं थीं।कांग्रेस दौर में मुरादाबाद शहर,कांठ,ठाकुरद्वारा व कुंदरकी के अलावा चंदौसी सुरक्षित,गंगेश्वरी सीटों पर उसके प्रत्याशी जीते थे।—
नगर निगम चुनाव से कांग्रेस का बढ़ा सियासी दखल
बीते निकाय चुनाव से कांग्रेस का उभार है।मुरादाबाद में महापौर व वार्डो में कांग्रेस भारी रहीं।मेयर चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की कांटे की टक्कर रहीं।निगम के अन्य 24 वार्डो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत से ‘हाथ’ को मजबूती मिली।
