मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं में जोश भर गई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
तीखा हमला,चुनाव जीतने के लिए भाजपा चुनाव आयोग के साथ कर रहीं षड्यंत्र
पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोन सम्मेलन में रुबरु हुईं आराधना मिश्रा
ईमानदारी से वोट पड़े तो भाजपा का खाता नहीं खुलेगा
कार्यकर्ताओं से वोट बचाने को खड़े होने का आह्वान
कांग्रेसियों से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की दिल्ली रैली में पहुंचने की अपील
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें अपनी वोट की ताकत का अहसास कराया।आह्वान किया कि लोकतंत्र बचाना है तो उठकर खड़े होना होगा।लोगों के पूर्वज स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों से लड़ें और कुर्बानियां दीं।तब देश आजाद कराया।पर अब भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी के षड्यंत्र रचकर सत्ता पर काबिज है।
चेताया कि अभी न जगे तो वोट के अधिकार के साथ भविष्य में आवाज भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने वोट चोरी रोकने के लिए ‘वोट छोड़, गद्दी छोड़’ नारे के साथ दिल्ली रैली में पहुंचने का आह्वान किया।अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव लड़ेंगे। जीतेंगे।2027 में सरकार भी बनाएंगे।

मंगलवार को वह मुरादाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।भूड़ा चौराहा स्थित आर्चिड ग्रैंड लाँन्स में खचाखच भरे पंडाल में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र को बचाना तो खड़ा होना होगा।अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई कांग्रेसियों ने लड़ीं।आपके पूर्वजों ने सबकुछ न्यौछावर किया।आजादी के आंदोलन में भाजपा पैदा नहीं हुईं थीं।आरएसएस थीं।
वोट चोरी में पीलीभीत का उदाहरण

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने वोट डालने का अधिकार दिया। साजिश से वोट का अधिकार भी नहीं बचेगा। बेशक वोट चोरी की आलोचना करते रहिए। भाजपा जानतीं कि ईमानदारी से वोट पड़ा तो उसका खाता भी नहीं खुल पाएगा।उन्होंने वोट चोरी के लिए पीलीभीत का उदाहरण दिया। कहा कि एसआईंआर के बाद एपिक नंबर वहीं रहा पर सैकड़ों नाम बदल गए। राम का नाम श्याम हो गया।एक एक कमरे दो दो सौ नाम शामिल हो गए। ऐसे 1300 नाम वोटर लिस्ट में जुड़ गए।
कार्यकर्ता कमजोर नहीं, खुद को ताकतवर समझें
पहली बार मुरादाबाद आई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं से अपील कि वे खुद को कमजोर न समझें। सरकारें आईं और चलीं गईं पर कांग्रेस का सिपाही आज भी झंडा थामे हुए हैं।विपरीत स्थितियों में भी उसने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा।जोश भरते हुए कहा कि उनमें स्वतंत्रता सेनानियों का खून है। किसी के सामने नहीं झुक सकता।उत्साह बढ़ात हुए अध्यक्ष ने कहा कि वह किसी मुकदमे से न घबराएं। राहुल गांधी पर 44 मुकदमें दर्ज है पर वह अब भी दिल्ली की सड़कों पर लड़ाईं लड़ रहे हैं।–
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर किए तीखे हमले

यूपी अध्यक्ष ने कहा कि बुलडोजर उसी पर चल रहा है जो विरोध कर रहा है।ऐसा कोई दिन नहीं जहां अपराध की घटनाएं न हो रहीं हो।खाद आदि पर किसान आंदोलन करते हैं।सम्मेलन में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल समेत कई जिलों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सम्मेलन में मौजूदगी दर्ज कराई।
कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव व जोन प्रभारी संजीव आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक के अलावा पूर्व सांसद दानिश अली,राशिद अल्वी, पूर्व विधायक संजय कपूर आदि बोले।
कार्यक्रम में मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम, पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व विधायक फूल कुंवर, मोहम्मद उल्ला,पूर्व महानगर अध्यक्ष रिजवान क़ुरैशी,बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, अमीरुल हसन जाफरी, असद मौलाई,अब्बास,दानिश कुरैशी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता रहे।
