हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।मुरादाबाद।

मंगलवार को मुरादाबाद में आईं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा अपनी छाप छोड़ गई।कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंची।नाम, हालचाल और कुशलता जानीं।कार्यकर्ता भी पार्टी अध्यक्ष से रुबरु होकर खुश हुए।
मुरादाबाद में भूड़ा चौराहा पर आर्चिड ग्रांड लाँन्स में पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोन कार्यकर्ता सम्मेलन में आईं कांग्रेस अध्यक्ष का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की।इस दौरान सुधीर पाठक,आजम, विजयराज सैनी,अजय गोपाल रस्तोगी,विवेक अग्रवाल, मुशाहिद समेत कार्यकर्ता रहें। इसके अलावा अमरोहा जिले में हसनपुर में आए मंगू सिंह त्यागी,अरुण त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पहले पार्षदों,महिला संगठन समेत तमाम नेताओं का बुकें देकर सम्मानित करने का दौर नहीं थमा। इस पर अध्यक्ष के सभी से मिलकर जाने का भरोसा दिलाया।अध्यक्ष ने अपनी बात को पूरा किया।मंच से पंडाल गेट तक कांग्रेस अध्यक्ष वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से मिलीं। कार्यकर्ता भी गदगद हो गए।

निगम पार्षदों ने किया जोरदार स्वागत
सम्मेलन में मुरादाबाद नगर निगम पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा का स्वागत किया।बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम के अलावा अनुभव मेहरोत्रा,नदीम,मौअज्जम अली,नजीमुद्दीन कातिब,रेहान खां, कमर सलीम, नाजिम,फहीम,हाजी वसीम और मौ मौअज्जम आदि रहे।

कांग्रेस में हुए शामिल-
वार्ड -61 से निर्दलीय पार्षद तैय्यब अंसारी भी कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा एआईएमआईएम,समता पार्टी के नेता समेत समर्थक शामिल हुए।
