आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में बूथ और मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद जिले में अब मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ गई है।जिले में अगले विधानसभा चुनाव में 1203 मतदान केंद्र और 2672 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
मुरादाबाद में बूथों को लेकर आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में मतदान स्थलों का नया नक्शा बना है।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)के बाद जिला प्रशासन ने सूची को अंतिम रूप दे दिया। जिले में 55 मतदान केन्द्र बढ़ गए।जबकि 18 बूथ घट गए।प्रशासन ने 26 अक्टूबर तक आपत्ति व सुझाव मांगे थे। निस्तारण के बाद फाइनल सूची जारी हो गई।जिले में बूथों की संख्या 2672 और मतदान केंद्र 1203 हो गए।
विस क्षेत्रों पर एक नजर।
कांठ विस क्षेत्र में 459 बूथ व 226 मतदान केंद्र
–ठाकुरद्वारा में 433 बूथ व 231मतदान केंद्र
–मुरादाबाद देहात में 419 बूथ व 161 मतदान केंद्र
–मुरादाबाद शहर में 550 बूथ व 149 मतदान केंद्र
–कुंदरकी में 443 बूथ व 233 मतदान केंद्र
–बिलारी में 365 बूथ और 203 मतदान केंद्र।
