मुरादाबाद मंडल में ही चार सांसद,13 विधायक
एमएलसी चुनाव-सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर चार हजार वोट भी न पा सकें
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव में कामयाबी पर पीठ ठोंक रही समाजवादी पार्टी मुरादाबाद में अपने गढ़ में नाकाम रही।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर सपा दूसरी बार भी बुरी तरह पिछड़ गई।जबकि अकेले में मुरादाबाद मंडल में पार्टी के चार सांसद और 13 विधायक है।

विस चुनाव से पहले पार्टी के अपने ही प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो गए।यूपी में स्नातक व शिक्षक चुनाव में सपा का प्रदर्शन बढ़िया साबित हुआ।पर बरेली-मुरादाबाद सीट पर भाजपा के डा हरि सिंह ढिल्लों इस बार शानदार मतों के अंतर से जीते।डा ढिल्लों ने सपा को 17676 वोटों के अंतर से हराया।सपा के दानिश अख्तर को महज 3996 वोट मिले।पार्टी का प्रदर्शन तब है कि जब मंडल की ज्यादातर सीटों पर उसका कब्जा है।
इस शिक्षक सीट में दो मंडलों में नौ जिले हैं।इनमें मुरादाबाद मंडल में पांच जिलों में पार्टी के एक राज्यसभा समेत चार सांसद व 13 विधायक है। इनमें मुरादाबाद,रामपुर व संभल में निर्वाचित सांसद व संभल से राज्यसभा सदस्य है। जबकि बरेली मंडल में बरेली, शाहजहांपुर बदायूं व पीलीभीत जिले आते हैं। शिक्षक खंड सीट पर पार्टी के कुल छह सांसद व 19 विधायक है।इसके बावजूद सपा प्रत्याशी दानिश को चुनाव में कुल वोट का 11 फीसद ही मिल सका।
देखा जाए तो इन चुनावों को विस चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ भी माना जा रहा था पर शिक्षक चुनाव में पार्टी का लचर प्रदर्शन जहां कई सवाल खड़े कर रहा है।इसे विस चुनाव के मद्देनजर भी अच्छा संकेत नहीं समझा जा सकता।
यह हाल तब है कि जब चुनाव से पहले जिला में सपा नेताओं की तमाम बैठकें हुई। प्रदेश के नेता,पदाधिकारियों ने सपा कार्यालय में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। वैसे जानकारों का कहना है शिक्षक सीटों पर बने वोटों से लगातार संवाद व निगरानी भी जरूरी है।रणनीतिकार इसमें चूक गए।अलबत्ता पार्टी नेताओं का मानना है कि चुनाव नतीजे पर पार्टी नेतृत्व स्तर पर इस पर मंथन बेहद जरूरी है।
चुनाव परिणाम।
भाजपा -डाँ हरि सिंह ढिल्लों -21672
सपा दानिश अख्तर -3996
जीत का अंतर -17676कुल वोट -35149, (निरस्त -3183 वोट)
