रामपुर में सेशन कोर्ट ने सुनाई थी सजा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार को सपा नेता मोहम्मद आजम खां और अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।उच्च न्यायालय ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली है।
हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा निलंबित कर दी है।हालांकि अदालत ने दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया।
मामला अब्दुल्ला आजम के दो अलग-अलग जन्मतिथि वाले पैन कार्ड से जुड़ा है।नवंबर 2025 में ट्रायल कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। आजम खां पर 50 हजार और अब्दुल्ला आजम पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
बाद में सेशन कोर्ट ने आजम खां की सजा बढ़ाकर दस साल कर दी थी। पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया।जबकि अब्दुल्ला आजम की सात साल की सजा बरकरार रखी पर जुर्माना बढ़ाते हुए साढ़े तीन लाख रुपए कर दिया।
हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए गुरुवार को ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई सजा निलंबित कर दिया। पर अदालत ने दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है।यानी दोनों की सजा के अमल पर फिलहाल रोक लगी है।पर दोषसिद्धि बरकरार है।
आजम खां व अब्दुल्ला आजम ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल की थी।15 अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
