अधिवक्ता व वादकारियों को मिलेगा फायदा
कचहरी परिसर में अजीत सिंह भवन में स्थापित वाटर कूलर का शुभारंभ
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।गुरुवार को डीएम अनुनय झा ने बार एसोसिएशन को प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर भेंट किया।डीएम ने शुभारंभ कर अधिवक्ताओं और वादकारियों को समर्पित किया।
गुरुवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी परिसर में स्थित अजीत सिंह भवन में डीएम अनुनय झा द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम अनुनय झा रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता,महासचिव कपिल गुप्ता की मौजूदगी में डीएम ने वाँटर कूलर का शुभारंभ कर उसे अधिवक्ता और वादकारियों को समर्पित किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में बार के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अंजार हुसैन,अजय बंसल,पुनीत चौहान,आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पंत पाण्डेय,अनिल गुप्ता,आशीष उपाध्याय,शिव कुमार गौतम,कैलाश कुमार,पंकज शर्मा,सचिन कुमार,पुष्प यादव विनोद विकल,अंकित टंडन समेत अधिवक्ता रहे।
