घायल बच्चों में इच्छा,महक व आयुष घायल महिला चंपा
उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।यातायात माह शुरू होने से पहले सड़क दुघर्टना की दुखद खबर सामने आई है।मूंढापांडे में बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खेलते बच्चों को कुचल दिया।हादसे में दो मासूमों ने दम तोड़ दिया और महिला व अन्य तीन बच्चे घायल हो गए।हादसे के बाद लोगों ने बोलेरो चालक को घेर लिया और पिटाई की।
जिले में बुधवार से यातायात माह की शुरुआत होनी है।हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ। मूंढापांडे के मुड़िया भायपुर में पकौड़ी के ठेले के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी बोलेरो ने बच्चों को रौंद दिया। इससे एक वर्षीय बच्ची व दो साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई।तीन बच्चों को बचाने दौड़ी महिला भी घायल हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक को पीटा। सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।

।हादसे में दो बच्चे अंश व चित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य बच्चों को बचाने की कोशिश में एक महिला भी घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुस्साए ग्रामीणों को घेरकर बोलेरो को रोक ली।जाम लगा हंगामा कर दिया। ग्रामीण घटना में कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
हंगामे की खबर पर एसपी सिटी, सीओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराने में लगे रहे। जैसे तैसे मामले समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले इंदल सिंह के दो साल के बेटे अंश का 3 नवंबर को ही जन्मदिन भी था। दूसरी बच्ची रनवीर सिंह की चित्रा(1साल) है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
