पोर्टल पर जन शिकायतों को समयबद्ध तरीके से किया गया निस्तारण
नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक की कार्यशैली से बदला माहौल
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद नगर निगम आईजीआरएस रैंकिंग में पहले स्थान पर आया है। पोर्टल पर मिली जनशिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित की गई।नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक की कार्यशैली से शहर की व्यवस्थाओं में भी बदलाव आया है।मंगलवार को नगर आयुक्त के जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई हुईं। आईजीआरएस पोर्टल पर जारी अक्टूबर माह की रैंकिंग में नगर निगम शीर्ष स्थान पर रहा।जनसुनवाई, स्थलीय निरीक्षण व अधिकारियों की जवाबदेही प्राथमिकता में है।
आईजीआरएस जनसुनवाई प्रभारी रामवीर सिंह है। उन्होंने नगर आयुक्त को जानकारी दी कि अक्तूबर माह में विभिन्न संदर्भों में कुल 1049 शिकायतों पर लखनऊ स्तर से शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लिया गया। इनमें 870 शिकायतों के निस्तारण पर संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली। बाकी 179 शिकायतें मांग से संबंधित थीं।शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और मिले फीडबैक के आधार पर नगर निगम को प्रदेश में पहला स्थान मिला। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण में गंभीरता रखने को कहा।

दीवाली पर पांच लाख दीयों से रोशन होगा महानगर
5 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का जाएजा लिया गया। मंगलवार को नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक लाइनपार में रामलीला मैदान पहुंचे और आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लीं और अधिकारियों को समय से पूरी तैयारी करने को कहा।
गुलाब बाड़ी में सीटीपी का निरीक्षण

मंगलवार को नगर आयुक्त ने गुलाब बाड़ी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।रामगंगा नदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना के तहत निर्मित सीवरेज व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 58 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के साथ प्रोजेक्ट में दो मुख्य पंपिंग स्टेशन,नौ इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन,247 किमी लंबी सीवर लाइन,8 किलोमीटर राइजिंग मेन लाइन का निर्माण किया गया।
प्रोजेक्ट का पांच साल का मेंटीनेंस व संचालन उत्तर प्रदेश जय निगम( ग्रामीण) प्रोजेक्ट की ओर से जल एंड टी के माध्यम से कराया गया।इस दौरान जीएम जल- राम कैलाश,जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय,जेई जलकल अनिल कुमार व जेई संजीव कुमार समेत एवं एंड टी के अधिकारी रहे।
जबकि नगर आयुक्त ने निगम द्वारा विकसित त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय एवं मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क का निरीक्षण भी किया। उन्होंने दोनों स्थलों को दीवाली से पूर्व नागरिकों के लिए खोले जाने के मद्देनजर अधिकारियों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
