सह प्रभारी अनंत ओझा-लोगों को भ्रमित कर रहें कांग्रेस,सपा समेत विपक्षी दल
गाजियाबाद में 5 नवंबर को पदयात्रा को सफल बनाने में जुटे भाजपाई
कांग्रेस के वोट बचाओ,देश बचाओ का जवाब
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। वोट चोरी के मुद्दे पर अब भाजपा ने भी बड़े काट की तैयारी की है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के वोट बचाओ,देश बचाओ की रणनीति से निपटने के लिए भाजपा इसका जवाब देगी। 5 नवंबर को भाजपा गाजियाबाद में पदयात्रा निकालेंगी। भाजपा ने पदयात्रा का नाम लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” का नाम दिया है।
जबकि मुरादाबाद में भाजपा के सह-प्रभारी अनंत ओझा ने कहा कि अब विपक्षी दल खासकर कांग्रेस और सपा लोगों को भ्रमित कर अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं। आहृवान किया कि लोगों को कांग्रेस को आपात काल व सपा शासन में हुए अपराधों के बारे में बताएं। सह प्रभारी ने गाजियाबाद पदयात्रा को भी सफल बनाने का आहृवान किया।
सोमवार को गाजियाबाद पदयात्रा की सफलता के लिए बुद्धि विहार में पार्टी महानगर कार्यालय पर बैठकें हुई। बैठक में 5 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला व संचालन महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।
देर रात पहुंचे भाजपा के सह प्रभारी अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के संविधान की हत्या करने का काम किया। जबकि सपा सरकार में अपराधों का बोलबाला था। विकास कार्य शून्य थे।अब विपक्षी दल लोकतंत्र की हत्या कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

इससे पहले बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर,क्षेत्रीय मंत्री सौरभ उपस्थित रहे।क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर एवं सौरभ ने कहा कि विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर भ्रम फैलाकर भ्रामक नैरेटिव पेश कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।ऐसे में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित एवं संगठन की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। गाजियाबाद में होने वाली पदयात्रा इसी मुद्दे पर लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
बैठक में शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी एकजुटता,निष्ठा एवं समर्पण से पदयात्रा को सफल बनाएंगे।शहर से 5 हजार कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।कार्यकर्ता बसों एवं निजी वाहनों से कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में मुरादाबाद से गाजियाबाद जाएंगे।
इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता,एमएलसी गोपाल अंजान,डॉ शैफाली सिंह, भाजपा महामंत्री विशाल त्यागी के अलावा दीपक गोयल,राजू कालरा,सुरेंद्र बिश्नोई, संतोष सिंह,मनीष सिंह,महानगर मीडिया प्रभारी भरत टंडन व अर्चित गुप्ता,मंडल अध्यक्ष,पार्षद समेत पदाधिकारी रहे।
इससे पहले भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लों का भव्य स्वागत व अभिनंदन भी किया गया।
