गुरुवार को गाजियाबाद में भाजपा की पदयात्रा
प्रदेश व्यापी पदयात्रा को सफल बनाने में जुटे वरिष्ठ नेता
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ कड़ा जवाब देने की तैयारी में है।गुरुवार को गाजियाबाद में प्रस्तावित पदयात्रा को सफल बनाने में भाजपाई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। मंगलवार को भी पार्टी के सह प्रभारी अनंत ओझा समेत अन्य नेताओं ने भाजपा नेता,कार्यकर्ताओं संग मैराथन बैठक की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल रैली की तैयारियों को लेकर पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पदयात्रा में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से 60 बसों में भाजपाई कूच करेंगे।
बुद्धि विहार में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा ने विपक्ष पर निशाने साधे। कहा कि कांग्रेस,सपा संस्कृति और सनातन मूल्यों पर हमले कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आहृवान किया। युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में गाजियाबाद पदयात्रा की सफलता पर भी भाजपाइयों ने तैयारियों पर भी फोकस किया गया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने की।
इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर,हरिओम शर्मा, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू,अजय प्रताप सिंह, परमेश्वर लाल सैनी के अलावा मीडिया प्रभारी संजय ढाका, सोशल मीडिया संयोजक श्याम रुहेला,नवीन चौधरी ओमपाल सैनी,गजेंद्र चौधरी,आदेश चौधरी,चकित चौधरी, मयूर भाटिया,डॉ यशवीर सिंह,लकी चौधरी,अरुण पंडित, विक्रांत चौधरी, काशीष चौहान,अनुज बिश्नोई समेत अन्य नेता रहें।
