यात्री भीड़ के मद्देनजर टिकट काउंटर, एटीवीएम मशीनों की व्यवस्था
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। धनतेरस,दीपावली से छठ पूजा के मद्देनजर उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण के लिए रेलवे ने व्यापक व्यवस्थाएं की है। रेल प्रशासन ने यात्री सुविधा व आवागमन को देखते हुए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां की गई है। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने सुविधा के अलावा यात्री सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त अनारक्षित व आरक्षित टिकट काउंटर के अलावा बुकिंग स्टाफ व जनरल टिकट की बिक्री के लिए एटीवीएम मशीनों की व्यवस्था की गई है। मोबाइल अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम के लिए बुकिंग कर्मचारी तैनात रहेंगे। रेलवन एप की जानकारी और स्टेशनों पर क्यू आर कोड भी लगाए गए हैं।स्टेशनों पर यात्री सुविधा के लिए मेडिकल बूथ लगाए गए हैं।कंट्रोल रूम से चौबीस घंटे से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
सीनियर डीसीएम का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर विशेष गाड़ियां संचालित की गई है।यात्री दबाव को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के रैक भी रखे गए हैं। त्योहारों को देखते हुए 86 स्पेशल गाड़ियां संचालित की गई है। जबकि दून एक्सप्रेस, पद्मावत समेत 19 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
