12 साल पहले ठाकुरद्वारा में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला
कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भगतपुर में अप्रैल,2014 में दर्ज हुआ था मुकदमा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।बारह साल पहले कांग्रेस प्रत्याशी रहीं बेगम नूरबानो के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
लंबे समय से केस में अदालत में गैर हाजिरी के चलते अब एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू के आदेश दिए हैं।इस मामले की सुनवाई 19 नवंबर गुरुवार को होगी।
रामपुर की पूर्व सांसद और कांग्रेस की नेत्री नूरबानो के खिलाफ यहां की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। पूर्व सांसद के खिलाफ वारंट का मामला 12 साल पुराना है।कांग्रेस से प्रत्याशी नूरबानो के खिलाफ जिले में ठाकुरद्वारा में भगतपुर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए 8 अप्रैल,14 को प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस चुनाव के बाद कांग्रेस नेता शांत हो गए।
इस केस में एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई चल रहीं हैं।आरोपी कांग्रेस नेत्री लापरवाही के चलते अदालत में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुईं।अदालत ने अवमानना मानते हुए पूर्व सांसद नूरबानो के खिलाफ 14 अगस्त,26 को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई का कहना है कि आचार संहिता उल्लंघन में आरोपी कांग्रेस नेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं।मामले में संज्ञान लेते हुए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।इस केस में सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद अब्बास का कहना है कि स्थानीय अदालत की ओर से जारी आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली है।
