घर से चाय पिलाने के बहाने ताजपुर ले गए,सुबह मिलीं लाश
युवक की हत्या में तीन दोस्तों पर संदेह,दो को हिरासत में लिया
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शहर के मुगलपुरा में बरबालान क्षेत्र के एक युवक की भोजपुर में हत्या कर दी गई।घटना देर रात हुई।पुलिस ने हत्याकांड में युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
मुरादाबाद जिले में भोजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित गरीब नवाज बैंक्वेट हॉल के पास युवक रितिक (20)का शव मिला।शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ में युवक की पहचान शहर में मुगलपुरा के बरबालान निवासी रितिक के रूप में हुई।
पुलिस को पता चला कि रितिक एक मुर्गे की दुकान पर काम करता था।परिजनों ने पुलिस को बताया कि रितिक को रात में उसका दोस्त सलीम घर से चाय पिलाने के बहाने ताजपुर लेकर गया था। पर इसके बाद वह नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिली।
आरोप– मृतक रितिक की की मां जया बानो और भाई अदनान ने आरोप लगाया कि युवक के 25 हजार रुपये तनवीर पर बकाया थे।इसे लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सलीम, तनवीर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड की जांच कर रही हैं। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की कर रही है।फिलहाल दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
