हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रविवार को हुईं दिल्ली में आयोजित महारैली में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने एकजुटता दिखाई।दिल्ली रैली में मुरादाबाद जिले से बड़ी संख्या में दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।और एक स्वर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ दिल्ली में हुईं रैली ऐतिहासिक भीड़ जुटीं।वोट बचाओ,देश बचाओ रैली में भीड़ ने नया रिकार्ड बनाया।रविवार को शहर व जिले के सभी नेताओं ने अपनी अपनी टीम के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर अपनी आमद दर्ज कराई।

रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन दलों की वोट बचाओ देश बचाओ रैली के साथ देश के विपक्षी नेताओं ने संविधान की रक्षा व सीईसी के इस्तीफे की पुरजोर तरीके से मांग की।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसकी अगुवाई की। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मिंटो ब्रिज पहुंचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कोठी से पैदल मार्च करते हुए रामलीला ग्राउंड पर पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम,असलम खुर्शीद,अजय सारस्वत सोनी,असद मौलाई, प्रवक्ता सुधीर पाठक,अशरफ अली,आजम खां,अजय गोपाल रस्तोगी, विवेक अग्रवाल,अरविंद चौहान के अलावा मुशाहिद चौधरी,मो शादान, दानिश कुरैशी समेत ब्लॉक,शहर इकाइयों से कांग्रेसी निजी कार,बसों आदि वाहनों से दिल्ली रवाना हुए।

दूसरी ओर जिले से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचें।और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

दिल्ली रैली में विधायक कमाल अख्तर,फहीम इरफान, नवाब जान,नासिर कुरैशी के अलावा पूर्व विधायक राजीव चन्ना, फुरकान अहमद, वेद प्रकाश सैनी,हितेश यादव, कमरे आलम, मुजाहिद अली हरपाल सिंह सैनी,योगेंद्र यादव, शंकर लाल सैनी,विनय यादव,सरताज आलम अंसारी विजयवीर सिंह यादव,हाजी रिजवान, कामिल मंसूरी, जकी अहमद आदि रहे।
