एक नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार को जिला कांग्रेस की बैठक में रैली की तैयारी की गई।कांग्रेसियों ने दिल्ली रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रभारी रामपुर के वरिष्ठ नेता मुतिर्रहमान की मौजूदगी में एक हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का संकल्प लिया गया।
कोठीवाल नगर में स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गाँधी की अपील का असर पूरे जिले में दिखाई दे रहा है। जिले के आठों ब्लॉकों व नगर इकाइयों में दिल्ली में रामलीला मैदान में रैली को लेकर बड़ा उत्साह है।

बैठक में प्रभारी को बताया कि हरेक ब्लॉक व शहर इकाईयों से निजी वाहनों में कार्यकर्ता एक नवंबर को दिल्ली रैली के लिए रवाना होंगे।जबकि जिला इकाई की ओर से दिल्ली जाने के लिये बसों की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष ने रैली में एक हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान दिल्ली में ले जाने का आश्वासन प्रभारी को दिया गया।
प्रभारी मुतिर्रहमान ने दिल्ली रैली को केंद्र सरकार की विदाई में प्रतीक बताया।उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों के बाद भी रैली को लेकर जनता के जोश में कोई कमी नही है। उनके मुताबिक रैली को लेकर पूरे देश मे जिस तरह का माहौल है। उससे अनुमान है कि रैली में 10 लाख से अधिक लोग जुटेंगे।
तैयारी बैठक में मो अब्बास, अजय गोपाल रस्तोगी,राजेश पाल, श्याम बाबू वाल्मीकि,राजेन्द्र वाल्मीकि,शकील सैफी, मुनीर तुर्की, अंजार हुसैन, मुख्तयार अंसारी, इमरान अली, प्रवक्ता सुधीर पाठक समेत कई पदाधिकारी रहे।
