पहले ठहराव पर हुआ स्वागत समारोह
एडीआरएम, बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत गणमान्य नागरिक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन-14320-19 के बुधवार को पहले ठहराव पर स्वागत कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया,डिबाई नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, चेयरमैन समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एडीआरएम इंफ्रा प्रेम शंकर झा ने अतिथियों को पौधे का गमला भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में ट्रेन के नियमित ठहराव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर अतिथियों व रेलवे ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को इंदौर के लिए रवाना किया गया।यह ट्रेन डिबाई स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।-
–डीआरएम ने गढ़ व अन्य स्टेशनों पर देखें पुनर्विकास कार्य

मुरादाबाद।डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर समेत स्टेशनों का निरीक्षण किया।अमृत भारत योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जाएजा लेते हुए डीआरएम ने ड्राइंग और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।बुधवार को डीआरएम ने मुरादाबाद–गढ़ रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग की। रेलखंड में संरक्षा एवं सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का जाएजा लिया। रेल पथ की स्थिति,ट्रैक, संरक्षा कर्व एवं टर्नआउट आदि के अलावा लेवल क्रासिंग समेत अन्य पहलुओं को देखा।
डीआरएम ने गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन के निकट गंगा नदी पर रेल ब्रिज का भी निरीक्षण किया।ब्रिज की स्थिति, गार्डर, बेयरिंग,एकसपेंशन ज्वाइंट व जलस्तर को भी देखा।गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं अमरोहा स्टेशन पर लिफ्ट के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए जिससे यात्रियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
डीआरएम व रेल अधिकारियों ने काफूरपुर स्टेशन व अन्य संरक्षा संबंधी पहलुओं का जाएजा लिया।दौरे के बाद मुरादाबाद पहुंचे रेल अफसरों ने बुकिंग, रिटायरिंग रूम,ऑफिसर्स रेस्ट हाउस, वेटिंग हाँल को परखा।इस दौरान सीनियर डीईएन- सी कौशल किशोर शर्मा,सीनियर डीईएन (फोर) करनप्रीत सिंह,गति शक्ति के डिप्टी सी ई- मनीष कुमार शर्मा, डीसीएम पीएस बघेल आदि रहे।
