मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना-
प्रत्येक जोड़ें को एक लाख रुपए के बजट से संवरी बेटियों की गृहस्थी
–मूंढापांडे में हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शुक्रवार को मूंढापांडे में महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 261 जोड़ें एक सूत्र में बंधे। 130 जोड़ों ने सात फेरे लिए जबकि 131 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित भव्य विवाह समारोह में 261 जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से सामूहिक विवाह हुआ। इस कार्यक्रम में कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ नवीन यादव के अलावा सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व जिला समाज अधिकारी प्रज्ञा वाजपेई समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में वर वधू को आशीर्वाद दिया।

प्रति युगल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता:
योजना के तहत नव-दंपतियों को बिना किसी वित्तीय संकट के नया जीवन शुरु करने के लिए प्रति युगल को एक लाख रुपए की कुल धनराशि में से 64,000 रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। गृहस्थी के लिए 21,000 रुपये के उपहार व 15 हजार रुपए समारोह स्थल पर परिजन व अतिथियों के खान-पान,टेंट आदि व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। समारोह में विधायक, एडीएम,सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने वर-वधू पर पुष्प वर्षा कर सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी
जोड़ों के चेहरों पर खुशी,मुख्यमंत्री का जताया आभार
वैवाहिक जीवन में बंधे जोड़ों के चेहरों पर संतोष नजर आया।मिलक निवासी कुणाल और पत्नी भूरी के अनुसार आर्थिक स्थिति ठीक न होने से विवाह की चिंता थी। पर सामूहिक विवाह योजना उनके लिए लाभदायक रही। इसी तरह सिरसखेड़ा के देवेन्द्र कुमार व पत्नी आरती भी कार्यक्रम के बाद उत्साहित थी।कहा कि इस योजना वे नई जिंदगी शुरू करेंगे।मुरादाबाद के नत्थू सिंह भी अच्छी व्यवस्थाओं के बीच विवाह संपन्न होने के कारण मुख्यमंत्री का आभार जताया।

वर्जन-–
मूंढापांडे के महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज में 261 जोड़ों का सामूहिक विवाह भव्यता के साथ हुआ।योजना गरीब परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर व सुरक्षित भविष्य देने का योजना सशक्त माध्यम बनीं है।–
प्रज्ञा वाजपेई, जिला समाज कल्याण अधिकारी
