कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ शिक्षक चुनाव,कुल 17 प्रत्याशी
मुख्य मुकाबला भाजपा,सपा व शिक्षक संघों के प्रत्याशियों में डटे
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव, नौ जिलों में पड़ रहे वोट
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। जिले में चार घंटे में 38.58 % शिक्षकों के वोट डाले जा चुके थे।जिले में 7510 मतदाताओं के लिए 12 बूथ बनाएं गए हैं।

डीएम अनुनय झा समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता बरतें हुए हैं।निर्वाचन क्षेत्र के सभी नौ जिलों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदाताओं के वोट डालने का क्रम शुरू हो गया।चुनाव में मतदाताओं में उत्साह है।मतदाताओं की संख्या को देखते हुए मतदान भी रफ्तार पकड़ रहा है।
सुबह के दो घंटे में मुरादाबाद जिले में 15.03 % वोट पड़ चुके थे।जिले में अभी तक सर्वाधिक मतदान भोजपुर धर्मपुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय भगतपुर में 20 % मतदान हो चुका था।

जबकि अगले दो घंटे में मतदान की रफ्तार थोड़ी बढ़ी। प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 38.58 % वोट पड़ चुके हैं।सुरक्षा के लिहाज से डीएम, एडीएम समेत अधिकारी लगातार बूथों पर पहुंच कर स्थिति का जाएजा ले रहे हैं।
