पीड़िता को 14 माह में मिला न्याय, मिलीं सजा
पाँक्सो कोर्ट-3 का फैसला,भोजपुर थाना क्षेत्र का मामला
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र में एक मासूम से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा मिली है। विशेष न्यायाधीश पाँक्सो कोर्ट-3 भावना गुप्ता ने दोषी को सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।महज चौदह महीने में पीड़िता को न्याय मिल गया। केस में आठ गवाहों के बयान हुए।
घटना भोजपुर की है।पीड़िता के परिजन की ओर से 16 अगस्त, 2025 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।पीड़िता की मां ने तहरीर में कहा कि उसकी छह साल की पुत्री अपने घर से नानी के घर गई थी।नानी के घर से लौटते समय गांव का अनस ने बच्ची से गगन गुटखा मंगवाया। फिर बहाने से अपने घर के कमरे में ले जाकर बुरा काम किया।अनस ने उसे कुछ बताने के लिए धमकी भी दी।
पुलिस ने पाँक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया।केस की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाँक्सो कोर्ट-3 भावना गुप्ता की अदालत में हुईं।
विशेष लोक अभियोजक मनोज गुप्ता और भूकन सिंह के अनुसार केस में पीड़िता समेत आठ गवाहों के बयान हुए। बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने पीड़िता की उम्र, बयान व केस की संजीदगी को देखते अनस को दोषी ठहराया।दोषी को 20 साल और 20 हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई।
