जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जगहों पर बांटे फल,पौधे लगाएं
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती को मुरादाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी ने सदभावना दिवस के रूप में मनाया।कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन के सामने जरूरतमंदों में भोजन बांटा और मंदिर में अपने नेता के लिए प्रार्थना की।
पूर्व प्रधानमंत्री की 82वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व कांग्रेसियों ने विभिन्न जगहों पर जरुरतमंदों की सेवा की। कावरियों की भीड़ बढ़ने के चलते कार्यक्रम में फेरबदल किया गया। रेलवे स्टेुशन के सामने जरूरतमंदों में भोजन बांटा।जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने उनके द्वारा 18 वर्ष के मताधिकार को देश के लिये बड़ा उपहार बताया। कंप्यूटर क्रांति, पंचायत राज की स्थापना को देश के सशक्तिकरण में मील का पत्थर बताया और उन्हें नमन किया।
इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक, मो अब्बास,राजेन्द्र वाल्मीकि, अजय गोपाल रस्तोगी,अली हसनैन, सुहैल परवेज, अज़ीम क़ुरैशी, अंजार हुसैन,विवेक अग्रवाल, राहत खां आदि कांग्रेसी रहे।
अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, दीं पुष्पांजलि

मुरादाबाद। गुरुवार को भूड़े का चौराहा पर शहर कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न आधुनिक भारत निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई।
शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम की अध्यक्षता में कांग्रेसियों की ओर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का विजन हम सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी। पंचायती राज के जरिए लोकतंत्र को जमीन से जोड़ने व देश के विकास में हर युवा व महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने के नियम बनाए।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अजय सारस्वत सोनी,नजाकत ठेकेदार वाॅर रूम इंचार्ज मौ. शादान,नदीम उद्दीन कातिब,कमर सलीम, अनवर मुम्ताज,अनुराग शर्मा,दानिश कुरैशी,गौतम श्रोत्रिय, शमशेर खान,सुफियान खान, मौ.शमी,मुस्तफा अंसारी,अफसर खान, जहीर आदि रहे।
