संविधान सम्मान रैली में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अध्यक्ष का पंचायत भवन में हुआ कार्यक्रम, सर्किट हाउस में स्वागत
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दलित,पिछड़े वोट बैंक को लेकर रविवार को केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अध्यक्ष रामदास अठावले रविवार को मुरादाबाद पहुंचे। पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।इस दौरान संविधान सम्मान रैली का भी आयोजन किया गया।
आज आए केंद्रीय मंत्री का भाजपा सहयोगी दल लोजपा (राम निवास) के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।लोजपा की महिला प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव डोली पथिक स्वागत किया।इस दौरान संगठन की अन्य महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रहे।
लोजपा नेत्री व जिला निगरानी समिति सदस्य डोली राज पथिक ने अपनी पदाधिकारियों के संग भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का मुरादाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया सर्किट हाउस में महिला पदाधिकारी ने केंद्रीय कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा संसद में भी उठाने की मांग की।
इस दौरान स्वागत करने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव डोली पथिक के अलावा कमलेश गुप्ता एडवोकेट,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी,उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व मंडल मंत्री रितुराज पथिक आदि रहे।लोजपा की महिला पदाधिकारी डोली राज पथिक ने केंद्रीय मंत्री को बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर का चित्र भी भेंट किया।
