मुरादाबाद-कटघर रेलखंड में डेढ़ घंटे का ब्लॉक, ट्रेन डायवर्ट,अमरनाथ भी लेट
मुरादाबाद-रोजा के बीच डायवर्जन से रास्ते में फंसीं अवध आसाम
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। शनिवार को मुरादाबाद-कटघर रेलखंड ट्रैक की मरम्मत के लिए हुए ब्लॉक का असर रेल संचालन पर पड़ा। खासतौर से दो ट्रेनें प्रभावित रहीं।दिल्ली से आ रही अवध आसाम एक्सप्रेस को मार्ग बदलकर चलाया गया। जबकि पहले से लेट अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन भी ब्लाँक में फंस गई।इसी तरह अमरनाथ एक्सप्रेस को ब्लॉक के चलते हरथला में काफी देर रुकना पड़ा। ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान रहे। अवध आसाम ट्रेन डायवर्ट किए जाने से बरेली,शाहजहांपुर जाने वाले यात्रियों को यहीं उतरना पड़ा।

शनिवार को रेलवे ने ट्रैक मरम्मत के लिए मुरादाबाद-कटघर रेलखंड में डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया।सुबह 11.15 से 12.45 बजे तक ब्लॉक से दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। अमरनाथ एक्सप्रेस 15654 को काफी देर हरथला में रुकीं रहीं।ज्यादा दिक्कतों का सामना अवध आसाम एक्सप्रेस 15910 के यात्रियों को करना पड़ा।ट्रेन करीब सवा घंटे लेट थीं पर मुरादाबाद ब्लॉक से ट्रेन और लेट हो गई। ट्रेन को डायवर्ट किए जाने से यात्री सकते में पड़ गए। इसके चलते रामपुर, बरेली,शाहजहांपुर जाने वाले यात्री ट्रेन से सफर न कर सकें।
मुरादाबाद से ट्रेन बदले मार्ग दोपहर तीन बजे चलीं। पर ब्लॉक के चलते ट्रेन को रास्ते में नियंत्रित करके संचालित किया गया।चंदौसी मार्ग पर राजा का सहसपुर, गुमथल ट्रेन काफी देर खड़ी रहीं। बताते है कि आंवला के पास रामगंगा ब्रिज पर ब्लॉक के कारण ट्रेन को नियंत्रित करके चलाया गया। इससे अवध आसाम लेट लतीफी की शिकार हो गई। डायवर्जन के चलते इसमें सवार यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
