कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व मेयर विनोद अग्रवाल बने मुख्य अतिथि
प्रतिमा अनावरण पर किया नमन,रैली से भगवा हुआ क्षेत्र
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। महानगर में छत्रपति शिवाजी समिति ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का माल्यार्पण कर भगवा ध्वज फहराया।और भव्य रैली निकाली। समिति ने इस मौके पर मनाए मंगलम उत्सव कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण पर मुख्य अतिथि के तौर पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व मेयर विनोद अग्रवाल समेत तमाम संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत्रपति शिवाजी समिति की ओर से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान मंगलम उत्सव कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह व महापौर विनोद अग्रवाल रहे। मंगलम उत्सव में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कमिश्नर और मेयर का स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर पगड़ी पहनाई।
इस मौके पर शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कमिश्नर, मेयर अभिनंदन करते हुए शिवाजी महाराज का स्मृति चिन्ह भेंट किया।इसके बाद सभी अतिथियों के संग कमिश्नर, मेयर व समिति अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा ने नारियल तोड़कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माला चढ़ाई और भागवत ध्वज फहराया।

इस मौके पर मूर्ति अनावरण में शामिल होने के लिए डबल फाटक से पीतल नगरी,बुध बाजार, दिल्ली रोड पर काशीराम नगर हरथला, मंडी चौक, रामगंगा विहार व विभिन्न मार्गो से सैकड़ों शिव सैनिक कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन रैली निकाली। रैली का समापन शिवाजी चौक पर एकत्रित हुए।शिव सैनिकों ने जमकर आतिश बाजी की। शिवाजी महाराज के सम्मान में मराठी ढोल भी बजाएं। इसके बाद सैकड़ों शिव सैनिकों ने भव्य भगवा रैली निकाली। रैली से कार्यकर्ताओं ने बुध बाजार को भगवा कर दिया

कार्यक्रम में शिवाजी समिति के वीरेंद्र अरोड़ा, अनुज सिंह, नरेंद्र सिक्का, सुमित कत्याल, पवन रुहेला, राजन आनंद व शिवसेना के कमल सिंह राव, विपिन भटनागर, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, राजीव राठौर,पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी,मयंक सैनी,विशाल सैनी,धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, हर्ष सिंह अशोक सैनी, भोला सिंह,चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी समेत सैकड़ों शिव सैनिक रहे।
