पंजाब मेल सवार महिला लखनऊ से जालंधर जा रही थी महिला
लुधियाना में महिला के पति को सौंपा खोया सामान
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूुज।
मुरादाबाद। ट्रेन में महिला यात्री के गुम हुए पर्स,अन्य सामान को डयूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी)ने तलाश लिया।सीआईटी ने महिला यात्री को खोया हुआ पर्स व सामान लौटा दिया।

रेल प्रशासन के अनुसार महिला यात्री व एक अन्य पंजाब मेल एक्सप्रेस- 13005 में एसी कोच ए-1 में सफर कर रही थीं।कोच की एक बर्थ पर महिला यात्री का पर्स मिला।पर्स में मोबाइल, ईयरफोन, मोबाइल चार्जर, पहचान पत्र नकद राशि रखी हुई थी।सीआईटी ने पर्स व सामान को लेकर अन्या सहयात्रियों से पूछताछ की। पता चला कि यह सामान महिला यात्री का था। यात्री लखनऊ से जालंधर की यात्रा कर रहीं थी।
महिला यात्री ने सामान गुम होने की सूचना रेलवे को भेजीं। सामान मिलने की सूचना के बाद महिला यात्री के पति के सत्यापन के बाद गुम हुआ पर्स, सामान सुरक्षित तरीके से सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने सीआईटी की ईमानदारी की प्रशंसा की।
