रात भर जिलाध्यक्ष के घर डेरा डाले रहीं पुलिस
छात्र छात्राओं के समर्थन में दिल्ली कूच कर रहे थे कांग्रेसी
घटनाक्रम के चलते हिरासत में ले लिया, कोतवाली में कांग्रेसियों का धरना
राजेश भाटिया , हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। दिल्ली में पेपर लीक मामले में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को पुलिस ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर को हिरासत में लिया। पुलिस जिलाध्यक्ष को बुद्ध बाजार पुलिस चौकी ले गई। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहें। कोतवाली में तमाम कांग्रेसी भी धरना देकर जम गए। कांग्रेसी दिल्ली कूच के लिए जाते जिलाध्यक्ष को रोककर हिरासत में लिया।

मंगलवार को दिल्ली में दिन भर चले राजनैतिक घटनाक्रम के दौरान देर शाम कांग्रेस पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाने के संदेश मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुईं। दिल्ली में कांग्रेस की केंद सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए संदेश कू बाद पुलिस ने शहर व जिलाध्यक्ष की तलाश में जुटी। पुलिस ने देर शाम जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के घर कोठीवाल नगर पहुंच गई। आवास पर बने कैंप आफिस पर पुलिस ने रात भर पर ही डेरा डाले रहीं।
बुधवार को पुलिस ने नजरबंद हुए जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की गिरफ्तारी की तैयारी कर ली। सुबह बड़ी संख्या में पुलिस टीम आवास पर जुटीं। सूचना के बाद कांग्रेस के अन्य नेता व समर्थक भी जिलाध्यक्ष के घर पहुंच गए।

पुलिस ने जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर को हिरासत में ले लिया और बुध बाजार पुलिस चौकी ले गई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता रास्ते भर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताते रहे।पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों के समर्थन में कांग्रेस नेता दिल्ली कूच की तैयारी में थे। इस दौरान पुलिस ने कार्य कर्ताओं को रोक लिया। पुलिस ने शांतिपूर्ण मार्च के दौरान हिरासत में लिया।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमारे नेता दिल्ली में छात्र छात्राओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह आंदोलन किसी दल का नहीं बल्कि छात्र छात्राओं का है।
कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय के विरोध में है। राहुल गांधी के साथ हुए कथित पुलिस दुर्व्यवहार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है।इसी लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में शमीम चौधरी,अब्दुल्लाह अंसारी, मुहम्मद दीन, इंजीनियर मुहम्मद अयाज एडवोकेट, नाजिम गांधी, राजेन्द्र वाल्मीकि, पार्षद कमर सलीम, शमीम चौधरी,पूनम कश्यप, अशरफ चौधरी, इकराम अली, नदीम, आज़म खान,अजय गोपाल रस्तोगी, रूमा, माया, काजल, पलक, अरविंद, ज्योति कश्यप, सचिन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
