शुक्रवार को कटघर पुलिस ने घटनाओं का किया पर्दाफाश
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।बुजुर्ग व महिलाओं को जादू-टोने का डर दिखाकर जेवरात ठगने में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से सोने जैसे पीली धातु के कुंडल,अंगूठियां,चांदी की पायल और दो हजार रुपए नकद बरामद भी किए।शुक्रवार को जेवर ठगने केमामले का मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा किया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी।एसपी सिटी ने बताया कि पिछले दिनों बुजुर्ग व महिलाओं को भरोसे में लेकर भूत प्रेत का साया दिखा नकदी, जेवर व कीमती सामान ऐंठ लेते। लोगों से रुपये और आभूषण ठगने की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया और टीमों को लगाया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ठगी से मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे। इस तरह की घटना कुछ समय पहले 29 जुलाई को हुई।एक बुजुर्ग महिला को सोने के जेवर पहनाने का झांसा देकर उन्हें नशीला पदार्थ मिला बिस्कुट खिलाया।आरोपी महिला की हालत बिगड़ने पर कानों के कुंडल,अंगूठियां व चांदी की पायल उतारकर ले गए। एसपी सिटी ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चलाया।

इस दौरान कटघर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों की पहचान की और कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शाकिर पुत्र मुफीस, शाहखुब उर्फ शाहरुख,हसन व सुलेमान उर्फ कल्लू दर्ज हैं।सभी हरियाणा और यूपी के गाजियाबाद के निवासी हैं।
