हरिद्वार में विशेष अभियान 6.0 के तहत हुआ रेल जनसंवाद
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने भी यात्रियों से लिया फीड बैक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रेल मंडल में संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत रेल जनसंवाद किया गया।जन संवाद में रेल सेवाओं को लेकर यात्रियों से फीड बैक लिया गया।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव मुरादाबाद स्टेशन पर यात्रियों से सीधे संवाद किया और स्वच्छता और सुविधाओं के बारे में जाना। सीनियर डीसीएम ने हरिद्वार स्टेशन पर यात्रियों से संवाद कर समस्या व सुविधाओं का फीडबैक लिया।जनसंवाद का उद्देश्य रेलवे का यात्रियों से संवाद स्थापित किया और यात्रियों से सुझावों को लेकर रेल सेवा व स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना है।
मुरादाबाद स्टेशन पर डीआरएम ने जानीं समस्याएं
-गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद में यात्रियों से ‘रेल जनसंवाद कर समस्याएं सुनी। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों व रेल प्रशासन के बीच सीधा संवाद,यात्रियों की अपेक्षाओं को समझना व उनके सुझावों के आधार पर यात्री सुविधाओं व रेल सेवाओं में सुधार करना रहा।मुरादाबाद में डीआरएम ने यात्रियों से स्टेशन परिसर में सुविधाओं, पेयजल,शौचालयों की स्वच्छता, साफ-सफाई व अन्य यात्री व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

।जबकि हरिद्वार में रेल जन संवाद के दौरान सीनियर डीसीएम ने सुविधाएं व सेवाओं को लेकर यात्रियों का फीड बैक जाना।इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों ने सीनियर डीसीएम को सुझाव दिए।संवाद के दौरान स्टेशन पर साफ सफाई, पेयजल, शौचालय व सुविधाओं के बारे में जानकारी लीं।
स्टेशन पर इन स्टेशनों पर जनसंवाद।
इसी क्रम में प्रमुख स्टेशनों हरिद्वार योगनगरी ऋषिकेश, ऋषिकेश,हर्रावाला, ज्वालापुर, देहरादून, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, धामपुर, अमरोहा, गजरौला, हापुड़, मुरादाबाद, चंदौसी, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई एवं बालामऊ आदि स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम हुआ।
गूगल फार्म से जाना फीडबैक
रेलवे ने यात्रियों से मिले सुझावों को एकत्रित करने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से भी फीडबैक लिया गया। ताकि यात्रियों की अपेक्षाओं एवं जरुरतों के अनुसार सुविधाओं में सुधारात्मक में कार्य हो सकें।
इस दौरान एडीआरएम पारितोष गौतम ने बरेली व एडीआरएम (इंफ्रा) प्रेम शंकर झा ने देहरादून स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जनसंवाद’ कर यात्रियों का फीड बैक लिया।
