शांतिपूर्ण रहा मतदान,पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
मुरादाबाद में 75.31 व बरेली जिले में 73.69 प्रतिशत मतदान
कमिश्नर संगीता सिंह व डीएम अनुनय झा व प्रशासनिक अधिकारी करते रहे भ्रमण
बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक संघ सीट
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।यूपी में शिक्षक व स्नातक सीटों पर शुक्रवार को मतदान शांति रहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर मुरादाबाद में 60 प्रतिशत मतदान हुआ।जिले में12 बूथों पर शिक्षकों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हुआ। मतदान की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी। पहले के दो घंटे में 15.3 प्रतिशत,12 बजे 38.58, दो बजे 59.62 और अब शाम चार मतदान समाप्ति पर कुल 75.31 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
कमिश्नर,डीएम रहे सक्रिय,करते रहे बूथों का निरीक्षण
मतदान सुबह शुरू होने के बाद डीएम अनुनय झा,प्रशासनिक अधिकारियों ने तकरीबन हर बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से मतदान पूरी तरह से शांति पूर्ण रहा। दोपहर बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बूथों का भ्रमण किया। मंडलायुक्त सदर तहसील में बने बूथों को देखने और मतदान का निरीक्षण किया।
भाजपा-सपा में मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल-इस बार शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा के डाँ हरिसिंह ढिल्लों व समाजवादी पार्टी के हाजी मोहम्मद दानिश समेत 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इस सीट पर पिछली बार भाजपा के डाँ हरि सिंह ढिल्लों जीते।इस बार भी भाजपा-सपा में ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।जिले में शिक्षक मतदाताओं को वोट डालने के लिए 12 बूथ बनाए गए। चुनाव में कुल मतदाता 7510 है।

सीसी कैमरों से मतदान पर निगरानी
शुक्रवार को मुरादाबाद में एमएलसी चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान प्रशासन ने सीसीटीवी से भी निगरानी की।सीसी कैमरों से मतदान का नजारा देखा।डीएम व प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय एक्टिव रहें।
27 को मतगणना,उसी दिन परिणाम –मतदान के बाद अब 27 सितंबर को मतों की गणना की जाएंगी। उसी दिन चुनाव का नतीजा आएगा।
मुरादाबाद व बरेली में मतदान पर एक नजर
सुबह 10:00 बजे तक: शुरुआती दो घंटों में मतदान काफी धीमा था। मुरादाबाद जिले में 15.03% और बरेली में करीब 13% मतदान हुआ।
दोपहर 12:00 बजे तक: वोटिंग की रफ्तार बढ़ी और बरेली-मुरादाबाद खंड में दोपहर 12 बजे तक शाहजहांपुर जैसे क्षेत्रों में 42.49% तथा मुरादाबाद जिले में 38.58% मतदान पहुंच गया।
दोपहर 02:00 बजे तक: पूरे खंड का कुल औसत मतदान 59.17% तक पहुंच गया।
