मुरादाबाद आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
आरपीएफ ने बरामद नमूने फारेंसिक जांच
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शुक्रवार की रात शहीद एक्सप्रेस में नगीना के पास स्लीपर कोच में आग गंधक पोटाश से लगीं थीं। स्लीपर कोच एस-6 कोच में मिले बैग पोटाश व बच्चे वालीं गन मिलीं है।इस पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस 14674 में शुक्रवार की रात सवा ग्यारह बजे स्लीपर कोच में आग लग गई।आग फैलते देख अफरा तफरी मच गई।आनन फानन में तमाम यात्री कोच से उतर गए। ट्रेन काफी देर रुकने के बाद तड़के पौने तीन बजे मुरादाबाद पहुंचीं।
मुरादाबाद स्टेशन पर रेल व जीआरपी-आरपीएफ अधिकारियों ने आग वाले कोच की जांच की।कोच संदिग्ध पाऊडर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।देर शाम आरपीएफ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
माना जा रहा है कि कोच में मिले बैग पोटाश व बच्चे वाली गन मिलीं। संभावना है कि बैग में गंधक पोटाश ले जाते हुए आग लग गई। संभावना है कि बैग खिलौना बेचने वाले का था।आरपीएफ की टीम संदिग्ध की तलाश में जुटीं है।कोच में बैग किस यात्री का था। स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
सीनियर डीसीएम के अनुसार जिस कोच में आग लगीं उसमें मिले बैग में पोटाश व बच्चे वाली गन थीं।आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है।
