मुरादाबाद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) देने को उमड़े परीक्षार्थी
दोपहर तक बिक गए 1500 टिकट, डाउन साइड में जाने सर्वाधिक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रविवार को पीईटी परीक्षा में पहले दिन ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी जुटे। भीड़ के चलते मुरादाबाद स्टेशन पर दोपहर तक डेढ़ हजार से अधिक जनरल टिकट बिक गए।ज्यादातर परीक्षार्थी डाउन साइड के थे।
भीड़ के चलते रेल व पुलिस प्रशासन ने पहले ही दिन में स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली।मुरादाबाद से लखनऊ के लिए पहली एक्जाम व स्पेशल ट्रेन चलाई गई।इसके बाद भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ।

लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थी चढ़ते रहें। राजधानी एक्सप्रेस में परीक्षार्थी चढ़े तब वहां अलर्ट रेलवे व सिविल पुलिस ने यात्रियों को उतार लिया।काशी विश्वनाथ,श्रमजीवी,गरीब रथ समेत अन्य ट्रेनों में अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार चढ़ गए।
रेलवे के अनुसार पहली स्पेशल ट्रेन चलने से पहले मुरादाबाद के जनरल काउंटर व एटीवीएम से डेढ़ हजार टिकटों की बिक्री हुई। इनमें ज्यादातर परीक्षार्थी रामपुर,लखनऊ, बाराबंकी,गोंडा, लखीमपुर खीरी आदि के रहे। इन अभ्यर्थियों का केंद्र मुरादाबाद रहा।

लखनऊ के लिए दूसरी स्पेशल शाम 6.55 बजे
मुरादाबाद।
दूसरी पाली की परीक्षार्थियों की भीड़ क्लियर करने के लिए रेलवे आज शाम को एक और ट्रेन चलाई गई।ट्रेन को प्लेटफार्म सात से चलाया गया। शाम पांच बजे ही रैक प्लेटफार्म बात पर लगा दिया गया।
रेलवे व सिविल पुलिस ने दिखाईं सक्रियता,सुरक्षित बैठाया
रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए के परीक्षार्थियों को सुरक्षित रूप से ट्रेनों में सुरक्षित बैठाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रण के लिए जीआरपी,आरपीएफ व कोतवाली पुलिस समेत अधिकारी भी जुटे
