गुरुवार को बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर देखीं व्यवस्था
मुरादाबाद जिले में 52 केंद्रों पर होगी परीक्षा,46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
30 अक्टूबर और 1 नवंबर को पीईटी परीक्षा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। शुक्रवार को दूसरे दौर की परीक्षा के लिए रेल व जिला प्रशासन ने कमर कसी है। पुलिस प्रशासन और रेल अफसरों ने व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
गुरुवार को एसपी सिटी व एडीएम सिटी ने रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल मंडल के अधिकारियों ने तैयारी को परखा।
शुक्रवार को पीईटी के दूसरे दौर की परीक्षा होगी।52 केंद्रों में होने वाली परीक्षा में 46 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 23352 परीक्षार्थी शामिल होंगे।इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी,बायोमेट्रिक सत्यापन व जैमर की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ जंक्शन से बरेली सिटी और बरेली-मथुरा के लिए अनरिजर्व ट्रेन
मुरादाबाद।रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 29 से 31 अक्टूबर तक दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार लखनऊ जंक्शन से बरेली के बीच 05011-12 अनरिजर्व ट्रेन चलेंगी।लखनऊ,ऐशबाग ,मोहिबुल्लापुर, सिंधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर,गोला गोकर्णनाथ,मैलानी, पूरनपुर,पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर से बरेली सिटी के बीच चलेगी।इसके अलावा बरेली-मथुरा के लिए 30 अक्टूबर और एक नवंबर को चलेगी। ट्रेन बरेली से चलकर बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी से मथुरा चलेगी।
