मुरादाबाद से लखनऊ के लिए विशेष गाड़ियां,महिला के लिए अतिरिक्त कोच
एडीआरएम,सीनियर डीसीएम, आरपीएफ के सीनियर डीएससी समेत पुलिस फोर्स
डीएम व एसएसपी,एडीएम सिटी व एसपी सिटी समेत अफसरों ने व्यवस्थाएं परखीं
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शुक्रवार को UPSSSC PET परीक्षा के दौरान रेल और जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की।परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें संचालित की।परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए मुरादाबाद से लखनऊ तक अनरिजर्व ट्रेनों को चलाया गया।पीईटी की आज दूसरे दौर की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। रेलवे ने मंडल में परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाई है।
इस दौरान मुरादाबाद मंडल में रेल अधिकारियों के अलावा डीएम, एसएसपी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे। प्रशासन ने पहले 25 अक्टूबर को पहले चरण की परीक्षा के मुकाबले इस बार परीक्षा में परीक्षार्थियों के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई।

लखनऊ के लिए मुरादाबाद से दोपहर व शाम को एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इससे पहले सुबह डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने रेल अधिकारियों के संग स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सुविधा,सुरक्षा और आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

परीक्षा छूटने से पूर्व एडीआरएम पारितोष गौतम,सीनियर डीसीएम महेश यादव, आरपीएफ के सीनियर डीएससी ऋषि कुमार शुक्ला डीसीएम पीएस बघेल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पहली पारी में परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचे तो लखनऊ की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों को ट्रेन बैठा लिया।विशेष अनारक्षित गाड़ी 04322 प्लेटफार्म एक से रवाना हुई।

सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि मुरादाबाद से रामपुर,बरेली, शाहजहांपुर,हरदोई,बालामऊ एवं लखनऊ रवाना की गई। इसके अतिरिक्त सीनियर डीसीएम स्टेशन परिसर में संचालित फूड स्टॉल एवं फूड वैन का भी निरीक्षण किया। ताकि परीक्षार्थियों एवं यात्रियों को स्वच्छ,गुणवत्तायुक्त व निर्धारित दरों पर खानपान सामग्री मिल सके।
चलाई गई विशेष ट्रेनें।
04322-21 – मुरादाबाद–लखनऊ
04324-23- मुरादाबाद–लखनऊ
04325-26-बिजनौर -शाहजहांपुर
05011-12 लखनऊ (LJN)–बरेली
05310-09- बरेली–मथुरा कैंट
इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति 12558 और जनसाधारण एक्सप्रेस 13258 को बरेली जंक्शन पर 05 मिनट का अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया।
