रामपुर जेल से रिहाई से पहले ईडी पहुंचीं,आजम को गाड़ी में बैठाकर ले गई
दिन भर का इंतजार,शाम को आजम की ईडी की गिरफ्तारी से समर्थकों की धड़कनें बढ़ीं
सोमवार को आजम को गाजियाबाद में ईडी कोर्ट में करेंगी पेश
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रामपुर में सपा नेता आजम की रिहाई में अब प्रवर्तन निदेशालय रोड़ा बन गई। करीब 11 महीने के इंतजार के बाद सपा नेता आजम खां अब्दुल्ला के संग जैसे ही बाहर निकले वहां मौजूद प्रवर्तन निदेशालय की टीम व फोर्स ने घेराबंदी कर लीं।और आजम खां को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।अब आजम खां को सोमवार को ईडी गाजियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट में पेश करेगी।
दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत मंजूर कर हो गई। इससे जेल में बंद आजम खां की रिहाई का रास्ता साफ होने लगा। हाईकोर्ट से जमानत के बाद रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में अलग-अलग मामलों में जमानती दाखिल किए गए।
हालांकि पहले शुक्रवार को रिहाई के आसार थे। पर एसपी एमएलए सेशन कोर्ट से आजम खां के विचाराधीन मुकदमों में रिहाई के लिए परवाने जारी किए गए।
शनिवार को आजम खां के जेल से रिहा होने की खबर के बाद जेल पर उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगीं। समर्थक दिन भर आजम की रिहाई का इंतजार करते रहे।शाम को समर्थकों में खुशी का गायब हो गई।
जेल से निकलने से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम फोर्स के साथ जेल पहुंच गई।आजम जैसे ही निकलें, ईडी ने गाड़ी में बैठा लिया।इस पर आजम समर्थकों ने लविरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। मगर फिर ईडी आजम है को कस्टडी में लेकर रवाना हो गई।
अफसरों पर बरसे आजम
इस दौरान वहां मौजूद आजम खां इस कार्रवाई से भड़क गए।और अफसरों पर जमकर बरसे। जेल के बाहर मीडिया से बोले।’अब कहने को क्या बचा।कानून खत्म हो गया। विश्वविद्यालय बनाया। यहीं गुनाह।
