शिष्टाचार भेंट-
–हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कमिश्नर संगीता सिंह और नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक से शिष्टाचार भेंट की।आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फेडरेशन आँफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूनियन के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं पर भी मंथन किया गया।यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के डिवीजनल प्रेसिडेंट एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के नेशनल कन्वीनर मोहम्मद जान तुर्की के नेतृत्व में यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर संगीता सिंह व नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को यूनियन की ओर से राम दरबार का स्मृति-चिन्ह व यूनियन की स्मारिका भेंट की गई। इस दौरान कमिश्नर व नगर आयुक्त को यूनियन की विस्तार से जानकारी दीं।और पत्रकार हितों से जुड़े बिन्दुओं के बारे में बताते हुए चर्चा की।
इस मौके पर पत्रकारों की समस्याओं के संबंध में भी दोनों अधिकारियों से अलग-अलग बातचीत हुई।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रमोद पथिक,अब्दुल रहीम,मोहसिन अली खान, नकी अहमद,राजेश भाटिया आदि रहे।
