शनिवार को कांग्रेस पूर्व सांसद व क्रिकेटर अजहरुद्दीन मुरादाबाद पहुंचे
दिल्ली रैली को बताया-सत्ता परिवर्तन का आगाज
सर्किट हाउस में कांग्रेसियों के साथ रैली की तैयारी पर की बैठक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस के पूर्व सांसद व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में पूर्व सांसद ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कल की दिल्ली रैली को जनरैली करार देते हुए सत्ता परिवर्तन का आगाज बताया।कहा कि वोट डालना सभी का अधिकार है। उन्होंने वोट चोरी को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।
क्रिकेट के पूर्व भारतीय कप्तान ने मुरादाबाद को अपनी पहली सियासी पारी की शुरुआत बताया। वर्तमान में तेलंगाना सरकार में मंत्री अजहरुद्दीन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और हर मोर्चे पर फेल होने के बाद भी सरकार चेत नहीं रहीं।बैठक में दिल्ली में कल की रैली के लिए भावी रणनीति पर चर्चा की।

अजहरुद्दीन ने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान भी किया।इस दौरान वह भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है और कांग्रेस ही लोगों की आवाज बुलंद कर रही है।इस मौके पर तेलंगाना में मंत्री अजहरुद्दीन ने अपने राज्य में बड़ी संख्या में वोट काटे जाने व समेत अन्य गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया।
सांसद ने निजी सहयोगी अनस बकई व मुस्तफीज खां समेत अन्य पुराने लोगों से भी मिले।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने अजहरुद्दीन को टीम के साथ प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम, पूर्व जिलाध्यक्ष देसराज शर्मा,असद मौलाई, अनुभव मेहरोत्रा, प्रवक्ता सुधीर पाठक,अनिल शर्मा,आजम खां,विजयराज सैनी, मो अब्बास, अजय गोपाल, राजेन्द्र वाल्मीकि, प्रियांक चौधरी, विवेक अग्रवाल, राजेश पाल, अशरफ अली समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।
