हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।अधिवक्ता परिषद ब्रज की प्रांत टोली एवं जिला मुरादाबाद इकाई की संयुक्त बैठक जिला बार एसोसिएशन के सभागार में हुई।
बैठक में अधिवक्ता परिषद बृज के प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल सिंह,महामंत्री प्रमोद कुमार,विशेष आमंत्रित सदस्य पदम सिंह,मुरादाबाद इकाई से अधिवक्ता परिषद ब्रज के मंत्री विचित्र शर्मा,मुरादाबाद इकाई के जिला संयोजक अजय कुमार गुप्ता, सह संयोजक आशुतोष कुमार शर्मा,रविकुमार राय के अलावा अनिल पाल सिंह,राजीव विश्नोई,प्रकाश वीर सिंह,शेर सिंह बौद्ध,गोपाल कृष्ण,भीकम सिंह सैनी सत्यपाल सिंह,अंकुर राजपूत, शगुन कुमार,पूनम सैनी,गुंजन सक्सेना,मोहिनी कश्यप, ज्योति प्रजापति अन्य कार्यकर्ता रहे।
बैठक में 14-15 नवम्बर को होने वाली प्रान्त परिषद के लिए कार्यो के विभाजन के लिए अलग अलग टीमों से उनके कार्यो के बारे में प्रोग्रेस रिपोर्ट व कार्यक्रम स्थल टीएमयू में व्यवस्थाओं पर भी मंथन किया गया।अधिवक्ता परिषद ब्रज के महामंत्री प्रमोद कुमार के द्वारा हर व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रांत टोली के साथ हुई बैठक पूर्व में गठित व्यवस्था समितियों में परिवर्तन किया जायेगा।प्रांत कार्यसमिति की बैठक में 26 जिलों से अधिवक्ता हिस्सा लेंगे।
