क्रिकेट टूर्नामेंट -2026
रामगंगा विहार में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में हुआ टूर्नामेंट
हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रविवार को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में खिताब रेड इलेवन टीम ने जीत लिया।
दो दिवसीय टूर्नामेंट में रेड इलेवन टीम चैम्पियन बनीं। फाइनल मुकाबले में रेड इलेवन ने ग्रीन इलेवन को हरा दिया।राम गंगा विहार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में हुए वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 आयोजित किया गया।
खेल का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने किया।रेड इलेवन ने पहली बल्लेबाजी की और आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन इलेवन की पूरी टीम 18 ओवरों में ही 97 रन बना सकीं।
अच्छे प्रदर्शन के लिए श मोहम्मद सैफान को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। उन्होंने 28 गेंदों में 44 रन बनाये।नवाज इंतजार ने 20 गेंदों में 30 रन की पारी खेली गई।टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार सोहेल हाशमी व मैं आँफ द सीरीज नवाब इंतजार को मिला। ग्रीन इलेवन की ओर सर्वाधिक रन राजीव चौधरी ने बनाए।
मैच में अम्पायर वरिष्ठ अधिवक्ता अवनीश वर्मा व विवेक कुमार शर्मा रहे। मैच स्कोरर दानवीर सिंह यादव,कमेंटेटर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राघव एवं संजय सोनी ने रहे।

आयोजन को सराहा–
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बार द्वारा आयोजन की प्रशंसा करते हुए शीघ्र ही बार व बेंच के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच की घोषणा की।वशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश लारा कोर्ट जैगमउद्दीन ने ऐसे आयोजनों को सकारात्मक बताया। कहा कि अधिवक्ताओं का कार्य तनाव पूर्ण होता है। ऐसे में क्रिकेट जैसे आयोजन तन और मन दोनों को तंदुरुस्ती प्रदान करते हैं।बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने अतिथियों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। आयोजन में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अंजना,एडीजे अविनाश चंद्र मिश्रा,कृष्ण कुमार,जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार,सीजेएम श्वेता चौधरी, रेलवे मजिस्ट्रेट सर्वेश मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा एल्डर कमेटी सदस्य तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।
