प्रशासनिक स्तर पर 386 भूमि राजस्व व 74 राशन आपूर्ति के विवाद सुलझे
कांठ में 130 व ठाकुरद्वारा में 125 शिकायतों का निबटारा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को साकार किया गया।जिला प्रशासन ने सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया है। मुरादाबाद में एक माह में 475 जनसमस्याओं को सुलझाया गया। प्रशासन के अनुसार जिले की चारों तहसीलों में प्रत्येक कार्य दिवस पर कम से कम प्राथमिक शिकायतों का समाधान किया गया।
नियमित निगरानी का असर रहा कि पिछले एक महीने में 475 मामले निर्णायक हल हुए।सर्वाधिक कांठ में 130,ठाकुरद्वारा में 125 व सदर और बिलारी तहसील में 110-110 जनशिकायतों को हल किया गया।-
–भूमि राजस्व के सबसे ज्यादा 386 मामले सुलझे
विभागों के आपसी तालमेल के चलते निस्तारित मामलों में सर्वाधिक भूमि राजस्व के 386 मामले हल हुए। खाद्य व रसद के 74 शिकायतों का प्रभावी समाधान किया गया। इसके अलावा ग्रामीण विकास के 5,समाज कल्याण के 3,विद्युत आपूर्ति के दो शिकायतों को हल किया गया।
डीएम अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को परेशान न होना पड़े।डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही व देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
